{"_id":"6a4abcd3114fb2aa540e303b","slug":"women-and-female-students-were-made-aware-under-the-campaign-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-160824-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अभियान के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अभियान के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक
Mon, 06 Jul 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरूक किया। थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम की ओर से थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं और बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने सरकार कर ओर से चलाई जा रही महिला संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल व महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
साथ ही महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान व साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभिन्न कल्याणकारी हेल्पलाइन नंबरों-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया। टीम में एसआई जयप्रकाश पांडेय, राम प्रसाद, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र गिरी, कांस्टेबल कालिंदी यादव शामिल रही।
विज्ञापन
थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम की ओर से ग्रामसभा परगवा की महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एसआई राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल रुबी दूबे, शोभा भारती मौजूद रहे।
थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र के ग्राम तेनुई की महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध में पंफलेट वितरित कर जागरूक किया। टीम में एसआई श्रीकृष्ण कुमार पांडेय, तालीमुद्दीन खां, कांस्टेबल कंचन सिंह व पूजा यादव शामिल रही।
-- -- -- -- -- --
बहू बेटी सम्मेलन का किया आयोजन
सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र के ग्राम पोखरभिटवा व हाईडिल तिराहा में बहू बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन में गांव की महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी। बताया कि थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं और उन्हें महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम में एसआई पन्ने लाल शर्मा, कांस्टेबल शुभम रावत, आरक्षी अनीशा सरोज, आरक्षी स्नेहा मिश्रा शामिल रही।