फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman wandering for three years for housing

Siddharthnagar News: आवास के लिए तीन साल से भटक रही महिला

Sun, 11 Jun 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman wandering for three years for housing
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम धनखरपुर की रहने वाली गरीब महिला अंजुम बानो सरकारी आवास के लिए तीन वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह बेहद गरीब है और उसके पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। वह अपने पांच बच्चों के साथ टाट-पट्टी के सहारे झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रही है। पीएम ग्रामीण आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी उसे इतने दिनों से केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ अमित सिंह ने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है, यदि महिला का नाम पात्रता सूची में होगा तो उसे आवास का लाभ हर हाल में दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed