फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman lies on the road with six children to commit suicide

Siddharthnagar News: छह बच्चों के साथ आत्महत्या के लिए महिला सड़क पर लेटी

Tue, 29 Oct 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman lies on the road with six children to commit suicide
एनएच 233 पर मसिना के पास सड़क पर लेट कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही महिला को समझाते एसडीएम
बांसी। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित करौंदा मसिना की एक महिला सोमवार को आत्महत्या करने के लिए अपने छह बच्चों के साथ सड़क पर लेट गई। वहीं से गुजर रहे एसडीएम और सीओ ने समझाकर कोतवाली बांसी भेजा। महिला वहां से बच्चों के साथ टेंपो पर बैठकर निकली, लेकिन वह न तो कोतवाली पहुंची और न ही शाम तक घर पहुंची है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बभनी ताल गांव निवासी जन्नतुननिशा (35) पत्नी जुनेद सोमवार की सुबह अपने छह बच्चों के साथ जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मसिना एसएस बी कैंप के पास सड़क पर लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को बच्चों के साथ हाईवे पर लेटा देखकर वाहन चालकों ने ब्रेक लगा दिया और भीड़ जुटी, तो फरा-तफरी मच गई। मुख्यालय से मीटिंग कर बांसी जा रहे एसडीएम और सीओ मामले की जानकारी मिलते ही रुक गए। दोनों अधिकारियों ने महिला की पीड़ा सुनी, महिला ने बताया कि उसका पति दूसरी महिला साथ कहीं चला गया है, अब वह कहां जाए और परवरिश कैसे करे? उसके पास तीन बेटे और तीन बेटी हैं, इसमें सबसे बड़ी 14 साल की है। अधिकारियों ने महिला को न्याय का भरोसा दिलाते हुए बांसी कोतवाली भेजा। लेकिन, वह न तो कोतवाली गई और न ही अपने घर पहुंची।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में मिली महिला : कोतवाली क्षेत्र के बभनी ताल गांव निवासी जन्नतुननिशा हाईवे से घर नहीं पहुंची तो पुलिस और परिजन परेशान हो गए। कोतवाल राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि महिला अपने रिश्तेदार के घर गई है। उसकी शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला निजी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कर्ज भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed