{"_id":"67378dc7a9ce001dc2004819","slug":"woman-going-to-see-fair-dies-after-falling-from-bike-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127285-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेला देखने जा रही महिला की बाइक से गिरकर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेला देखने जा रही महिला की बाइक से गिरकर माैत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास शुक्रवार को बेटे के साथ बाइक से मेला देखने जा रही एक महिला गिर गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शोहरतगढ़ थाना बनचौरी निवासी लालबाबू अपनी मां आरती (50) पत्नी राधेश्याम यादव को बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला कुकुरभुकवा जा रहा था। जैसे ही ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगही के पास पहुंचा, तभी एक गाड़ी सामने आ गई। लालबाबू ने ब्रेक लगाया।
ब्रेक लेने के दौरान पीछे बैठी उसकी मां गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। लालबाबू ने मां को बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिखा पढ़ी की और अनुरोध के बाद उसे सौंप दिया। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में एसओ ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम न करने का आग्रह किया। वे इस घटना में कोई कार्रवाई करवाना नहीं चाहते थे। उनके आग्रह पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।ा