फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman dies of Corona, 32 infected

महिला की मौत, 32 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 09 Apr 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of Corona, 32 infected
कोरोना से महिला की मौत, 32 संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ में इलाज के दौरान संक्रमित होने से हुई महिला की मौत
संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लखनऊ में इलाज करा रही जिले की एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 32 संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में इलाज करा रही खुनियांव ब्लॉक के मुड़िला मिश्र गांव निवासी महिला की संक्रमित होने से मौत हो गई। सर्वाधिक पांच संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें लुचुईया, खजुरिया, अहिरौली, भीमापार, सिसहनिया गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। खेसरहा ब्लॉक के करमा बाबू, सवादार, दुबई बांकेगांव, बेलौहा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया ब्लॉक के गंगवल गांव में चार संक्रमित मिले। लोटन ब्लॉक के परसौना और लोटन गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी के आजादनगर और वार्ड नंबर 11 में एक-एक संक्रमित मिले। बर्डपुर नंबर एक और बर्डपुर नंबर 11 गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी कस्बे में एक संक्रमित मिला। इटवा कस्बे में एक संक्रमित मिला। उसका ब्लॉक के गंगाधरपुर, उसका, मदनपुर, दतरंगवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा सात अन्य संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में 32 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही लखनऊ में जिले की एक महिला की संक्रमण से मौत हो गई है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

आद्यानगर वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित
उसका बाजार। आद्यानगर वार्ड में एक ही घर के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण बृहस्पतिवार को नगर प्रशासन ने घर के अतिरिक्त दो अन्य घरों को भी घेरकर कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। ईओ जितेंद्र यादव ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है। लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि इस परिवार के संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed