फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman dies in suspicious circumstances, case against husband

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर केस दर्ज

Mon, 28 Dec 2020 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, case against husband
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर केस
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में रविवार को संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा निवासी मीरा (38) पत्नी दुर्गेश उर्फ मंटू सिंह की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मीरा का शव कमरे में पाया गया। मीरा के पति ने मौत की सूचना अपने ससुराल में दी। शाम को पहुंचे मीरा के भाई ने डायल-112 पर फोन करके बहन को मार डालने की बात कही। देर रात डायल-112 की पुलिस व त्रिलोकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। सोमवार दोपहर मीरा के भाई के तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने कहा कि प्रेमनाथ सिंह निवासी सिविल लाइन सुखीयान थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच की तहरीर पर आरोपी दुर्गेश सिंह के खिलाफ हत्या सहित अन्य मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed