फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman dies in Siddharthnagar, her parents accuse her of burning her to death

UP: सिद्धार्थनगर में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, घरवालों ने जलाकर मारने का लगाया आरोप- जानिए क्यों

Sun, 04 May 2025 05:22 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 04 May 2025 05:22 PM IST
सार

जाेगिया कोतवाल क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी इसरावती के मुताबिक उसकी बेटी प्रमिला (30) की शादी लगभग 10 साल पहले सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 वजीराबाद निवासी सुनील गुप्ता के साथ हुई थी। शादी अपनी शक्ति के अनुसार दान दहेज देकर शादी किया था। लेकिन शादी के बाद लड़का पैदा न होने और दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन
Woman dies in Siddharthnagar, her parents accuse her of burning her to death
आरोप लगाती मृतका की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 वजीराबाद गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को जलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जाेगिया कोतवाल क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी इसरावती के मुताबिक उसकी बेटी प्रमिला (30) की शादी लगभग 10 साल पहले सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 वजीराबाद निवासी सुनील गुप्ता के साथ हुई थी। शादी अपनी शक्ति के अनुसार दान दहेज देकर शादी किया था।
विज्ञापन


लेकिन शादी के बाद लड़का पैदा न होने और दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई साल से उसे मायके भी नहीं जाने दिया। लगातार प्रताड़ना से परेशान थी। शनिवार को जानकारी दी गई कि शार्ट- सर्किट से आग लग गई और उसी में जलकर प्रमिला की मौत हो गई। लेकिन उसे जलाकर मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इस संबंध में सीओ सदर मयंक द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed