{"_id":"623f51f1aec95552e67ef914","slug":"woman-dies-due-to-electrocution-siddharthnagar-news-gkp431185661","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित आजाद नगर चौराहे पर शुक्रवार देर शाम को एक महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा टूल्लू पंप के संपर्क में आने से हुआ।
क्षेत्र के भारतभारी नगर पंचायत के मल्हवार गांव के आजाद चौराहे पर गांव के परशुराम ने कबाड़ खरीदने की दुकान की है। इसी दुकान में ही पीछे परिवार भी रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे परशुराम की पत्नी गायत्री 50 वर्ष घर के पीछे लगे नल पर नहाने के लिए गई। गायत्री ने मोटर चालू करना चाहा तो कही गायत्री का हाथ कटे हुए तार पर लग गया और गायत्री करंट की चपेट में आ गईं। इसकी वजह से नल पर ही गिर गईं। घर में कोई नहीं था जो गायत्री की मदद के लिए आता। कुछ दूर पर कुछ लोंग भैंस के साथ खड़े थे, तभी चीख सुनकर दौड़े और लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। बस्ती में देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।