फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman caught two chain snatchers

महिला ने दो चेन स्नेचरों को दबोचा

Fri, 17 Dec 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman caught two chain snatchers
महिला ने दो चेन स्नेचरों को दबोचा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ताकत से ज्यादा अगर इरादों में दम हो तो इंसान किसी से भी टकरा ले सकता है। कुछ ऐसा ही उषा देवी ने बृहस्पतिवार को कर दिखाया। वह न सिर्फ चेन स्नेचर महिलाओं से लड़ी, बल्कि उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के बंजरहा गांव निवासी उषा पत्नी सूरज का मायका जिले मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के सोनौली गांव में है। उषा के मुताबिक वह आठ दिन पहले बेटे के साथ मायके आई थीं। बृहस्पतिवार को वह घर लौट रही थी। शोहरतगढ़ में जिस टेंपो में सवार हुईं, उनके साथ बैठी तीन अन्य महिलाएं बेटे को दुलारने लगी। एक महिला ने धीरे से चेन खींच लिया। चिल्हिया के पास वह उतर गईं। जब उषा नौगढ़ पहुंची तो मंगलसूत्र रहीं था। वह स्टैंड पर रुक गईं। क्योंकि महिलाएं बोल रहीं थीं नौगढ़ जाना है। वह इंतजार कर रही थीं कि तीनों महिलाएं दूसरे टेंपो से उतरीं। उषा ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसबीच एक भाग गई, लेकिन दो महिलाओं ने हाथपाई शुरू कर दी। उषा ने हार नहीं मानी और पांच मिनट तक उनसे लड़ती रही। अंत में दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इसी बीच सदर पुलिस आ गई और दोनों को थाने लेकर आई। उधर महिला ने घरवालों को जानकारी दे दी। शुक्रवार को पुलिस ने लिखा पढ़ी की और उषा अपने देवर के साथ गांव गई। महिलाओं के पास से आभूषण बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed