{"_id":"6ab81c63a820da646500f747","slug":"woman-bitten-by-snake-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165369-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला को सांप ने डसा, मौत
Sun, 27 Sep 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
बांसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंहोरवा मसिना गांव में शुक्रवार रात एक महिला को सांप ने डस लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिंहोरवा मसिना गांव रीता (35) पत्नी राजू देर रात घर में कुछ काम कर रही थी। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार को जानकारी हुई तो उन्होंने झाड़-फूंक व दवा इलाज कराया गया। लेकिन रात्रि एक बजे उसकी मृत्यु हो गई। सुबह यह जानकारी मृतक की सास गीता पत्नी घूरे ने कोतवाली में उपस्थित लिखित रूप से दिया। सूचना मिलने पर एसआई छोटे लाल यादव ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।