{"_id":"662e9128e653ccff100d7677","slug":"woman-accused-of-kidnapping-daughter-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116556-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला ने लगाया बेटी के अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला ने लगाया बेटी के अपहरण का आरोप
Sun, 28 Apr 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बे की एक महिला ने एक व्यक्ति पर किशोरी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। उसने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने तहरीर देकर बताया कि कस्बे का एक व्यक्ति ने 15 दिन पहले उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया। थाने पर शिकायत करने के बाद उसने लड़की को थाने पर हाजिर करा दिया था। लेकिन उसी रात उसने पुत्री का फिर से अपहरण कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के तहरीर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन