फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Viral infection strikes children and the elderly; illness in every household.

Siddharthnagar News: बच्चों, बुजुर्गाें पर वायरल का वार, हर घर में बीमार

Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Viral infection strikes children and the elderly; illness in every household.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे अधिक बुजुर्ग और बच्चे इलाज कराने पहुंचे, जो बुखार, जुकाम और सिरदर्द से पीड़ित थे। इसके अलावा स्किन से संबंधित रोगी पहुंचे थे। मरीजों की सेहत की जांच करने के साथ ही दवाएं दी गईं।
मौसम में होने वाले उतार- चढ़ाव को देखते हुए बारिश और धूप से बचने की लोगाें को सलाह दी गई। साथ ही डॉक्टरों ने ताजा भोजन खाने और मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी।
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम से लेकर त्वचा रोग तक के 178 मरीज पहुंचे : बिस्कोहर। बिस्कोहर और कोहड़ौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों केंद्रों पर 178 मरीजों ने उपचार कराया। दोपहर तीन बजे तक बिस्कोहर में 118 मरीज पहुंचे, जिनमें 68 पुरुष और 50 महिलाएं शामिल रहीं। बिस्कोहर में सर्दी-जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द और खांसी के 68 मरीज पहुंचे। इसके अलावा त्वचा रोग के 24, पेट संबंधी रोग के 16, सांस संबंधी बीमारी के दो, मधुमेह के छह और रक्तचाप के दो मरीजों का उपचार किया गया। डाॅ. एहतेशाम अहमद ने मरीजों की जांच कर दवाएं लिखीं जो अस्पताल से ही सभी मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, धीरज राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहड़ौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर तीन बजे तक 60 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें 37 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल रहीं। यहां त्वचा रोग के 23 और बुखार, सर्दी-जुकाम व खांसी के 22 मरीज पहुंचे। इसके अलावा पेट संबंधी बीमारी के पांच, सांस संबंधी रोग के छह और मधुमेह के चार मरीजों का उपचार हुआ। डाॅ. राहुल कुमार ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं। फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी, राजू समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
सांस फूलने की शिकायत वाले मरीज भी आए : पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 32 मरीज पहुंचे, जिसमें बीपी, पेट, सांस फूलने, बुखार, खांसी जैसी समस्या थी। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा देकर उनको सावधानी बरतने की सलाह दी।
62 मरीज मेले में पहुंचे, सेहत की जांच के बाद दी गई दवा : ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में 62 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर गरम मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में 23 मरीजों ने इलाज करवाया। वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 21 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 18 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया।

बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेलों में आए सभी मरीजों के स्वास्थ्य की चिकित्सकों ने जांच की और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed