फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   without masks police will immediately buy

बगैर मास्क मिले तो तत्काल खरीदवाएगी पुलिस

Sun, 24 May 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
without masks police will immediately buy
बिना मास्क मिले तो तत्काल खरीदवाएगी पुलिस
विज्ञापन

- चेकिंग प्वाइंट पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी बिक्री
- खरीदने वालों की लिस्ट तैयार करेगी पुलिस, दोबारा लगेगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मास्क लगाए बिना बाहर निकलने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। पुलिस अब जुर्माना लगाने की बजाय ऐसे लोगों को मास्क खरीदने को बाध्य करेगी। इसके लिए पुलिस के हर चेकिंग प्वाइंट पर स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार किए गए मास्क की बिक्री के काउंटर लगाए जाएंगे। पुलिस मास्क खरीदने वालों की सूची तैयार करेगी, यदि इनमें से कोई व्यक्ति दोबारा बिना मास्क के मिला तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान घर से निकलने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले के सभी थानों में एक-एक चेकिंग प्वाइंट पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की ओर से मास्क काउंटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने बताया कि संबंधित थाना प्रभारी और खंड विकास अधिकारी के आपसी समन्वय से हर दिन एक-एक चेकिंग स्थल पर समूह की ओर से काउंटर लगाए जाएंगे। इस दौरान मास्क न पहनने वालों को मास्क खरीदने के लिए कहा जाएगा। ऐसे लोगों की लिस्ट भी तैयार होगी। अगली बार के निरीक्षण में लिस्ट में अंकित व्यक्तियों के मास्क न पहनने पर पुन: मास्क लेने के साथ ही उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि चेकिंग के दौरान प्रत्येक काउंटर पर समूह की एक-एक सदस्यों की ओर से मास्क की बिक्री की जाएगी। खंड विकास अधिकारियों को प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed