फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Within two hours the young man and the woman jumped into Rapti, the young man missing

Siddharthnagar News: दो घंटे के भीतर युवक और युवती ने राप्ती में लगाई छलांग, युवक लापता

Thu, 20 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Within two hours the young man and the woman jumped into Rapti, the young man missing
बांसी स्थानीय गोताखोरों से वार्ता करते एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार। संवाद
सिद्धार्थनगर। बांसी नगर में स्थित राप्ती नदी से दो घंटे के अंतराल में बुधवार को एक युवती व एक युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। लड़की को नदी के तट पर मौजूद मझवार ने बचा लिया। लेकिन युवक का देर शाम तक पता नहीं चला है। स्थानीय गोताखोर व पीएसी बाढ़ राहत की टीम मोटर बोट से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


संतकबीरनगर जनपद के धर्मसिंहवा के गांव निवासी एक युवती दोपहर एक बजे पुल पर आईं और अचानक नदी में छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते देख नदी के तट पर मौजूद प्रदीप मांझी पुत्र श्रीराम व उसे एक अन्य साथी ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचा लिया और उसे नदी से निकालकर नदी से बाहर ले आए। इसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल अनुज सिंह ने मझवारा को पांच सौ रुपये का इनाम दिया। तत्पश्चात सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लड़की को पिता के हवाले कर दिया गया। इस घटना के दो घंटे बाद तीन बजे नगर के लोहियानगर वार्ड निवासी 20 वर्षीय युवक गुड्डू पुत्र झिन्ना ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसकी तलाश जारी है। परिजनों का कहना है कि गुड्डू काफी दिनों से बीमार चल रहा है। उसका दिमागी संतुलन कुछ बिगड़ गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ देवी गुलाम, कोतवाल अनुज सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी सहित तमाम लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed