{"_id":"6a3307ed23b29506e7093927","slug":"with-neet-just-around-the-corner-aspirants-are-back-to-their-preparations-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159928-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नीट सिर पर,फिर तैयारी में जुटे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नीट सिर पर,फिर तैयारी में जुटे अभ्यर्थी
Thu, 18 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नीट परीक्षा की तिथि एक बार फिर घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कुछ तो दोबारा कोचिंग चले गए थे। जबकि, कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से तैयारी में लग गए हैं। 21 जून को परीक्षा होनी है, ऐसे में बच्चों ने तैयारी में पूरी ताकत लगा दी है।
जनपद से इस वर्ष 2670 छात्रों ने नीट में हिस्सा लिया था, जिनमें बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की भी रही।जिले में नीट परीक्षा में 2670 बच्चे पंजीकृत थे। इसके लिए कुल आठ केंद्रों पर पिछले दिनों परीक्षा हुई थी। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे बच्चों के समक्ष तब संकट आ गया, जब पेपर लीक होने की जानकारी देते हुए परिणाम को निरस्त कर दिया। इसके बाद जहां जगह- जगह विरोध और आंदोलन हुए।
वहीं, अभ्यर्थी भी भविष्य के लेकर संशय में थे, लेकिन परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ ही दोहरी तैयारी के साथ जुट गए। 21 जून को परीक्षा होनी है। कई छात्र अब पुराने प्रश्नपत्र हल करने और मॉक टेस्ट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जबकि कुछ छात्र कमजोर विषयों को मजबूत करने में जुटे हैं। कुछ छात्रों से बात हुई तो कोई पांच तो कोई आठ घंटे पढ़ाई कर रहा है। जिससे पेपर और बेहतर हो सके। उनका कहना है कि परीक्षा और बेहतर हो सके, इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।