फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Winning players honored in MP Khel Mahakumbh

Siddharthnagar News: सांसद खेल महाकुंभ में विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Fri, 26 Jan 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Winning players honored in MP Khel Mahakumbh

विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ब्लॉक स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
उसका बाजार :
तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बालक वर्ग में किसान इंटर काॅलेज के सतेंद्र यादव और बालिका वर्ग में परसा खुर्द की प्रीति यादव चैंपियन बनीं। सतेंद्र यादव सौ, दो सौ, चार सौ मीटर दौड़ और ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह प्रीति यादव भी इन्हीं स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पर रहीं। बालक कबड्डी और खो–खो में बाबा हरीदास की टीम ने किसान इंटर कॉलेज को हराया। बालिका परसा की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम को मात दी।
विज्ञापन

अतिथि बीएसए देवेंद्र पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को अवसर मिलता है। इस दौरान डीसी सुरेंद्र श्रीवास्तव, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुरेश चौहान, जगदीश जायसवाल, हरिशंकर सिंह, रामसेवक गुप्ता, सुभाष जायसवाल, रितेश यादव, बालजीत कुमार, उमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्डपुर :
जूनियर हाईस्कूल परिसर में तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। एएसपी सिद्धार्थ कुमार ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में शैलेश गिरी, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पूर्ति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सोमनाथ, बालिका वर्ग में मनीषा ने प्रथम प्राप्त किया।
400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सोमनाथ और बालिका वर्ग में सपना ने बाजी मारी। कबड्डी बालक वर्ग में बूड़ा प्रथम व बालिका वर्ग में बूड़ा सीनियर प्रथम रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में एमआरके कोल्हुववा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अमित उपाध्याय, विवेक गोस्वामी, सुरेंद्र यादव, रमेश यादव, बलवंत चौधरी मौजूद रहे।

शोहरतगढ़ :
शिवपति इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ में बालिका वर्ग की चैंपियन शिमरन व बालक वर्ग में मोहम्मद रफीक रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय की टीम प्रथम रही। बालक वर्ग में शिवपति इंटर कॉलेज दबंग प्रथम व द्वितीय स्थान पर नियावं नानकार की टीम रही। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में विजेता व शोहरतगढ़ उपविजेता तथा सीनियर वर्ग में शिवपति इण्टर कॉलेज विजेता व कोइरीडीहा उपविजेता रही। बालक सीनियर वर्ग कबड्डी में शिवपति योद्धा प्रथम व शिवपति दबंग दूसरे स्थान पर और जूनियर बालक वर्ग में नकथर विजेता व उपविजेता कोइरीडीहा की टीम रही। वॉलीबॉल में रफ़ीक़ टीम विजेता व शिवा टीम उपविजेता बनी। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी, सांसद पत्नी स्नेहलता पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रीती यादव, नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश पांडेय, ईओ राजन गुप्ता, पद्मामकर शुक्ला, एमएस खान, पृथ्वीपाल, दधीचि कुमार, नीलम चतुर्वेदी, पवन कुमार, विजय बहादुर, रामाश्रय लाल, सुनील कुमार, रवि प्रकाश ओझा,योगेंद्र, अमित कुमार, पप्पू यादव, संजय दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed