फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wind increased melting, bones trembled

हवा से बढ़ी गलन, कांप उठीं हड्डियां

Wed, 02 Feb 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wind increased melting, bones trembled
शहर में ठंड में बाइक पर ठिठुरे लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हवा से बढ़ी गलन, कांप उठीं हड्डियां
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोहरा घना और हवा की रफ्तार तेज होने के कारण बुधवार को गलन ऐसी बढ़ी कि हड्डियां तक कांप गईं। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या बदल गई। धूप नहीं होने से दिन में भी ठंड का असर अधिक रहा। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। दफ्तरों और घरों में लोग रूम हीटर से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान डिग्री चढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी दौरान दिन का अधिकतम तापमान कोहरे का घनत्व अधिक होने के कारण चार डिग्री सेल्सियस से अधिक का गोता लगाकर 15 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन में तापमान में अधिक गिरावट के कारण अति शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान हवा की औसत रफ्तार 14-15 किमी प्रति घंटा रही। कोहरे के बीच हवा चलने के कारण ठंड का असर अधिक हो गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन में तापमान कम होने के कारण अतिशीत दिवस हो गया। बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी। हवा के कारण कोहरा कम होने से धूप की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed