{"_id":"5863fac44f1c1b445ceeb560","slug":"wind-chill-and-thaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा और गलन से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा और गलन से ठिठुरे लोग
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए सड़क पर अलाव सेंकते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के तेवर बुधवार को भी बरकरार रहे। आसमान में बादलों और सर्द हवाओं के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। दिन भर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। लोग एक झलक पाने को तरस गए। ठंड से राहत के लिए चौराहों-तिराहों पर अपने प्रयासों से अलाव जलाकर लोग तापते दिखे।
मंगलवार से मौसम में हुए अचानक बदलाव ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावी किया है। ठंड से ठिठुरते लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। रजाई में ही दोपहर हो जा रहा है। जो लोग बाहर आ रहे हैं, वह भी पूरी तरह गर्म कपड़ों से लदे हुए हैं। इसके बावजूद ठंड का असर कम नहीं हो रहा। राहत के लिए उन्हें अलाव तापना पड़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर अलाव का पर्याप्त इंतजाम न होने से आम जन की दुश्वारियां बढ़ी हुई है। लोग अपने स्तर से इसका इंतजाम कर रहे हैं।
ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं के बावजूद नौनिहालों को राहत नहीं मिल रही। प्राइवेट व सरकारी विद्यालय खुले रहने से बुधवार को बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। मौसम की इस बेरुखी के साथ प्रशासन के भी रुखेपन से अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने ठंड के कारण कक्षा पांच तक के विद्यालयों में छुट्टी की मांग की है। बता दें कि मंगलवार को अचानक पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों मे दुबकने को मजबूर रहे। बुधवार का भी दिन काफी ठंडा रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। इसके चलते बच्चों की वापसी तक परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित रहे।
विज्ञापन
कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की दो दिन की छुट्टी
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में कक्षा-1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 30 दिसंबर तक पढ़ाई नहीं होगी। बुधवार की देर शाम बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने यह निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति के आधार पर 30 दिसंबर तक बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान शिक्षक स्कूलों पर मौजूद रहेंगे। औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
शख्स की मौत
तहसील क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 48 वर्षीय महेश श्रीवास्तव की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। देर शाम उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बस्ती ले जाते उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ठंड का शक जताया है। सूचना मिलने पर हलका लेखपाल जनार्दन मिश्र ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को देने की बात कही है। उधर, एसडीएम अरुण कुमार राय का कहना था कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
---