{"_id":"65bffba226a6dfeb90044947","slug":"will-search-for-tb-patients-in-14-villages-of-12-blocks-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112387-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 12 ब्लॉक के 14 गांव में खोजेंगे टीबी के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 12 ब्लॉक के 14 गांव में खोजेंगे टीबी के रोगी
Mon, 05 Feb 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। देश को 2025 तक टीबी बीमारी से मुक्त बनाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य महकमे की ओर से कई प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। मरीजों को दवा देने के साथ ही पौष्टिक भोजन के लिए भत्ता भी दे रही है। अब टीबी मुक्त बनाने के लिए गांवों को टारगेट कर रही है। जिले के 12 ब्लॉक के 14 ग्राम पंचायत स्वास्थ्य टीम ने चिह्नित किया है। यहां की लगभग 15 हजार से अधिक आबादी के बीच से संभावित मरीजों की जांच करेंगे। जांच में पुष्टि होने पर दवा करेंगे। साथ ही बीमारी बढने के कारण की जानकारी हासिल करके निवारण पर कार्य करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर समय-समय पर टीबी के मरीजों को चिह्नित करता है। इसके साथ ही सरकार की ओर से मरीजों को खोजकर उनका इलाज करने का लक्ष्य देता है। नए साल में टीबी मरीजों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीबी मुक्त पंचायत के लिए ग्राम पंचायत को 1000 से अधिक की जनसंख्या पर एक से कम रोगी का लक्ष्य रखा है। क्षय रोग, जिला समन्वयक पंकज पांडेय के अनुसार जिले के 12 विकास खंडों की 14 ग्राम पंचायतों में लक्ष्य तय किया गया है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में जिला क्षयरोग अधिकारी एमएन त्रिपाठी ने बताया कि गांवों को चिह्नित कर लिया गया है। टीमें गठित कर ली गई और जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
स्वास्थ्य टीम ने इस ब्लॉक के इस गांव को किया चिह्नित
नौगढ़ में मनोहरी, उसका बाजार में सियरापार, लोटन में सपह, जोगिया में महला, ककरही, बडग़ो, बांसी में सोरांव, खेसरहा में भुसौला, मिठवल में बूढ़ापार, डुमरियागंज में भगवानपुर, इटवा में चूहीग्रांट, भनवापुर में घदावर, खुनियांव में मटेहना, शोहरतगढ़ में मदरहना ग्राम पंचायत शमिल हैं।