फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Will raise the voice of the general public on issues of public concern: Mata Prasad

जनसरोकार के मुद्दे पर बुलंद करेंगे आम जनता की आवाज : माता प्रसाद

Mon, 29 Jul 2024 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Will raise the voice of the general public on issues of public concern: Mata Prasad
इटवा से सात बार विधायक माता प्रसाद बने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/इटवा।
इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में माता प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष पद पर नियुक्त करने की जानकारी दी है। अखिलेश के लोकसभा सदस्य बनने के बाद से यह पद खाली था। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर माता प्रसाद ने कहा कि वह विधानसभा में आम जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएंगे और सरकार पर उसे करने के लिए दबाव बनाएंगे।
मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय की गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में होती है। माता प्रसाद पांडेय इटवा सीट से वर्ष 1980, 1985, 1989, 2002, 2007, 2012 और 2022 में चुनाव जीत चुके हैं। वह उप्र विधान सभा की आश्वासन समिति, याचिका समिति, प्रत्यायोजित विधान समिति, संसदीय शोध, संदर्भ एवं अध्ययन समिति, नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, कार्य मंत्रणा समिति, विशेषाधिकार समिति तथा लोक लेखा समिति के सदस्य भी रहे हैं । वर्ष 1991 में स्वास्थ्य मंत्री और 2003 में श्रम एवं रोजगार मंत्री बने। उसके बाद सपा सरकार में दो बार विधान सभा अध्यक्ष पद पर भी रहे।
विज्ञापन

-----------
सपाइयों ने बांटी मिठाई

उसका बाजार। इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिलने पर क्षेत्र में खुशी है। पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार शर्मा ने उनके मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए लोगों में मिठाई बांटी है। उन्होंहे कहा कि माता प्रसाद की अगुवाई में सदन में विपक्ष की आवाज बुलंद होगी। इस दौरान श्रीश प्रताप यादव, जोखन चौधरी, बृजभान यादव, अयोध्या साहू, नन्हे दुबे, शंभू जायसवाल, मनोज साहनी, राजकुमार यादव, जुबेर आलम, आजम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------



नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना गौरव की बात

शोहरतगढ़। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना, जिले के लिए गौरव की बात है। वह क्षेत्र व प्रदेश की विकास को लेकर मौजूदा सरकार को आइना दिखाने का काम करेंगे। इनके मार्गदर्शन से पार्टी मजबूत होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। इस दौरान हरिनारायण यादव, वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, मनोज, गुड्डू सिंह, राजेश सिंह, विष्णु उमर, राहुल यादव, आशिक अली, नजाबुल, हरिद्वार, मगनू यादव, अरुण चौधरी, सनोहर लाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed