{"_id":"67def8cd9267c84b07068670","slug":"will-raise-the-issue-of-rigging-in-the-house-mp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134478-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली का मुद्दा सदन में उठाएंगे : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली का मुद्दा सदन में उठाएंगे : सांसद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें आठ बिंदुओं के एजेंडा पर सहमति बनी। वहीं, जिला पंचायत सदस्यों ने अपने- अपने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी और सहित अन्य समस्याओं को सदन के समक्ष उठाया और जल्द ही इस पर कार्य करने के लिए अध्यक्ष और संबंधित अधिकारी को अवगत करवाया।
सदन में हर घर जल योजना में गड़बड़ी और मानक विहीन कार्य कराए जाने का सदस्यों ने आरोप लगाया। इस पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि लगातार शिकायतें आ रही हैं। मामला सदन में उठाएंगे और केंद्र की एजेंसी से जांच कराएंगे। गड़बड़ी करने वाले किसी भी हाल में बचेंगे नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह की अध्यक्षता में बैठक में गत बैठक की पुष्टि, वन नेशन वन इलेक्शन सहित आठ एजेंडा पर सदस्यों ने सहमति जताई। इसके बाद विभागवार समीक्षा शुरु हुई।
इसके बाद जिला पंचायत सदस्य संबंधित विभाग के अधिकारी के समक्ष सड़क, बिजली और पानी की समस्या उठाने लगे। काम क्यों नहीं हुआ, इस पर सवाल जवाब करने लगे। इसमें उसका क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नीलमणि यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में 2022 में बाढ़ के दौरान प्रशासन की ओर से बांध कटवा दिया गया। इस पर अभी तक काम नहीं हुआ है, जबकि एक साल से सदन और अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठा चुके हैं।