फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Will make good use of vacation...will prepare for next session

Siddharthnagar News: अवकाश का करेंगे सदुपयोग...अगले सत्र की करेंगे तैयारी

Mon, 13 May 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 13 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Will make good use of vacation...will prepare for next session
विवि में 25 मई से होगा ग्रीष्म कालीन अवकाश
विज्ञापन

परीक्षा व प्रवेश कार्य देखने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रतिकार अवकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विश्वविद्यालय सहित संबद्ध कॉलेजों में 25 मई से पांच जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। हालांकि, इस दौरान अन्य कार्यक्रम प्रतिकार अवकाश के रूप में चलती रहेंगी। जबकि इस बार छात्रों ने अवकाश का सदुपयोग करने का निर्णय लिया है, छात्रों का मानना है कि वह अगले सत्र की तैयारी करेंगे व अपने विषय से संबंधित स्थानों पर घूमने भी जाएंगे।
25 जून से अवकाश होने के बाद प्रवेश परीक्षा व अन्य कार्यों के लिए प्रतिकार अवकाश मिलेगा। जबकि छात्र इस बार अपने अवकाश को अलग तरीके से बिताने का निर्णय लिए हैं छात्रों की माने तो 40 दिन का अवकाश अपने निजी कार्य व पढ़ाई से हटकर सोचने के लिए दी जाती है। लेकिन छात्र इसका उपयोग केवल मस्ती व घूमने बिता देते हैं। जबकि पढ़ाई के दौरान बीच में ली गई गैप से उसका भरपाई करने के लिए काफी समय देना पड़ता है। ऐसे में अवकाश के दौरान छात्र अपने नए सत्र की तैयारी व अपने विषय के बारे में नई जगहों की घूमने का भी प्लान कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों को मानना है कि अपने विषय के अनुसार नई चीजों को सीखने के लिए पर्यटक स्थल अन्य बड़े इंस्टीट्यूट व जिले के प्रमुख स्थान का भी भ्रमण करना चाहिए। यदि घर पर ही रहना है, तो अपने नए सत्र की तैयारी व उसके बाद जिस क्षेत्र में करियर बनाना है। उसके लिए किताबों को पढ़ना व किसी लाइब्रेरी में जाकर नई किताब व मैगजीन का अध्ययन भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवकाश के समय में किसी नए दार्शनिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान है, जबकि उसके बाद घर पर रहकर नए सत्र की तैयारी भी करनी है, जिससे परीक्षा के पूर्व ही कोर्स को पूरा कर ले।
-प्राची वर्मा, छात्रा

40 दिन के अवकाश में नई कोर्स को सीखेंगे, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के समय उपयोग में आ सके। जबकि अगले सत्र की तैयारी भी करेंगे, इसके लिए अभी से प्लान कर लिए है।
-करन कुमार, छात्र

पढ़ाई के समय में कोई भी अवकाश नहीं होता है, बस यह है कि अगले 40 दिनों तक विश्वविद्यालय नहीं जाना है। इस समय में घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना है।

-अमन मिश्रा, छात्र

घर पर रहने से अपने अनुसार पढ़ाई को समय दिया जा सकता है, लेकिन अवकाश के समय में पढ़ाई से हटकर भी सोचना चाहिए, इससे खेल व अन्य चीजों में भी कुछ नया सीखने को मिलता है।
-प्रज्ञा यादव, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed