फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Will look at Milavtkhoron

मिलावटखोरों पर रहेगी नजर

Mon, 24 Oct 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Will look at Milavtkhoron
एडीएम कार्यालय पर बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन स्थित एडीएम कार्यालय में हुई। इसमें एडीएम पीके जैन ने कहा कि खाद्य एवं औषधि विक्रेताओं को लाइसेंस व पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था है और इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। जागरूकता से ही हर वस्तुओं में हो रही मिलावटखोरी से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दूध व दुग्ध उत्पादों में हो रही मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए नियमित निरीक्षण के लिए टीमें लगाई जाएंगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जागरूकता अभियान के तहत लोगों को उत्पादों की जांच हेतु प्रेरित किया जाएगा और बिक्री स्थल पर साफ-सफाई की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने खाद्य व औषधि कारोबारियों को क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख रखना अनिवार्य होगा और ऐसा न करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ. विजय कुमार, डीएसओ देवमणि मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके त्रिपाठी, एसके मिश्रा, एनके सिंह, दिनेश सिंह, प्रतिमा उपाध्याय और इंद्रदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed