फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Will express the lobby of the bank, it will take the industry

बनेगी बैंक की एक्सप्रेस लॉबी, लगेगा उद्योग

Thu, 15 Sep 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Will express the lobby of the bank, it will take the industry
अधिवक्ता भवन में जनसभा को संबोधित करते वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जिले को कई सौगातें दी हैं। बैंक की एक्सप्रेस लॉबी स्थापित करने की घोषणा की तो पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सिद्धार्थनगर से पूरे प्रदेश में केसीसी में सुधारों की शुरुआत का ऐलान किया। नाबार्ड के जरिए नौ महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया और कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए बजट दिलाने का भी वादा किया। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबेल योजना से बुद्ध भूमि के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को जेल रोड पर आयोजित नाबार्ड और पूर्वांचल बैंक की वित्तीय साक्षरता कार्यशाला में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने हर परिवार को बैंकों से जुडने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पूर्ण समावेशी विकास तभी होगा, जब गांव-गिरांव के लोगों में भी वित्तीय साक्षरता आएगी। भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए बैंकों के जरिए लेन-देन जरूरी है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों को हिदायत दी कि केंद्र की योजनाओं के तहत लोन देने में कोताही न बरतें। लोगों को जोड़ें, उनसे रिश्ते बनाएं और विश्वास जीतें, तभी वह बैंकों तक चलकर आएंगे। बैंकों से लोन न मिलने की शिकायतों पर कहा कि नीयत और प्रोजेक्ट ठीक होगा तो हर योजना में लोन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जन-धन योजना, फसल बीमा, जीवन ज्योति, स्टार्ट अप, स्टैंड अप, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने जिले के पिछड़ेपन का जिक्र करते हुए विकास के लिए बड़े पैकेज की अपेक्षा जताई।

आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को वित्त राज्य मंत्री के समक्ष रखा। समारोह में नाबार्ड की उप महाप्रबंधक मंजली देश पांडेय, पूर्वांचल बैंक के महाप्रबंधक ओपी सिंह, मुख्य प्रबंधक एपी वाजपेई, वरिष्ठ प्रबंधक वंशगोपाल मिश्र, क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे। संचाल राजेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed