फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wild boar attacks woman sweeping, daughter-in-law injured while trying to rescue her

Siddharthnagar News: झाड़ू लगा रही महिला पर जंगली सूअर का हमला, बचाने गई बहू भी जख्मी

Sun, 10 May 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wild boar attacks woman sweeping, daughter-in-law injured while trying to rescue her
तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जंगली सूअर के हमले में सावित्री (50) और उसकी बहू बिंद्रावती देवी (26) गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब सावित्री बरामदे में झाड़ू लगा रहा थीं। वहीं, बचाने आई बहू भी इसका शिकार हो गईं।
विज्ञापन

दोनों का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। वहीं, हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उस जाल में फंसा लिया और फिर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सूअर की वहीं मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब पांच बजे कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला गर्वी ग्रामपंचायत के सोनबरसा टोले में सावित्री (50) पत्नी अमेरिका रोज की तरह झाड़ू लगाने के लिए उठी तो उन्होंने बरामदे में एक जानवर को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसे सूअर समझकर उसे भगाने लगी, लेकिन वह तो जंगली सूअर था और उसने सावित्री पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर उसकी बहू विंद्रावती देवी पत्नी राजेंद्र उसे बचाने के लिए आई तो सूअर ने उसपर भी धावा बोलकर घायल कर दिया और वहीं घर में ही छिप गया।

इसके बाद आसपास के लोग जुट गए और दोनों को इलाके के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद सुधार हो रहा है। वहीं, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed