फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When will the treatment of sick health system

बीमार स्वास्थ्य तंत्र का कब होगा इलाज

Sun, 05 Feb 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Feb 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
When will the treatment of sick health system
सिद्धार्थनगर जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है। पच्चीस लाख से अधिक आबादी वाले जिले में महज 54 चिकित्सक ही तैनात हैं। विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी शासन स्तर से चिकित्सक नहीं उपलब्ध हो सकें, इस कारण आज भी दर्जन भर पीएचसी कंपाउंडर के सहारे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


दशकों से बनी इस समस्या के समाधान में सभी सरकारें नाकाम रही हैं। ऐसे में जिले के मरीज निजी अस्पतालों की सेवाएं लेने को मजबूर हैं। जिले में आबादी के सापेक्ष चिकित्सकों की अनुपलब्धता है।
विज्ञापन


25 लाख से अधिक आबादी वाले जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के लिए 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं। समुचित स्वास्थ्य सहूलियत के लिए यहां 186 पद सृजित हैं बावजूद इसके यहां तैनाती सिर्फ 54 चिकित्सकों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह है कि खुद जिला अस्पताल सर्जन की कमी से जूझ रहा है। तैनात सर्जन के रिटायर्ड होने के बाद यहां अब तक सर्जन की तैनाती नहीं हैं। इटवा तहसील क्षेत्र के पंचमोहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कई वर्षों से कंपाउंडर चला रहे हैं। यही हालात अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर जैसे तैसे एक चिकित्सक को तैनात कर काम लिया जा रहा है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ न मिलने से लोगों में निराशा है और उन्हें इलाज के नाम पर शोषण का शिकार होना पड़ता है।

पिछड़े जनपदों की श्रेणी में शुमार इस जिले को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कोई कोशिश जनप्रतिनिधियों के स्तर से भी नहीं हुई जिससे स्थिति में कोई सुधार नहीं है और लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता है।


इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी राजेंद्र कपूर का कहना है कि शासन को चिकित्सकों की कमी के बारे में बताया गया है। चिकित्सकों की डिमांड की गई है चिकित्सक मिलें तो व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed