{"_id":"66158d1d367d7598f90c2224","slug":"when-they-got-the-environment-for-study-the-youth-became-busy-in-shaping-their-career-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-115593-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पढ़ाई का माहौल मिला तो कॅरियर संवारने में जुटे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पढ़ाई का माहौल मिला तो कॅरियर संवारने में जुटे युवा
Wed, 10 Apr 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
आईएएस-आईपीएस तो कोई नीट व जेई की तैयारी के लिए घंटों कर रहा पढ़ाई
लाइब्रेरी में ऑनलाइन व ऑफलाइन के 10500 किताबें, बैठने के लिए 135 सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पढ़ाई का बेहतर माहौल मिला तो युवाओं ने कामयाब बनने की ठान ली। कोई आईएएस, आईपीएस तो कोई नीट व जेई की तैयारी के लिए घंटों पढ़ाई कर रहा है। पिछले दिनों जिस लाइब्रेरी को जाना तक नहीं था। वही लाइब्रेरी में तैयारी करके अब युवा अपने सपने को साकार करने में जुट गए हैं।
पुस्तकालय हाईटेक होने के बाद यहां विद्यार्थियों की संख्या 150 तक पहुंच गई है। कंप्यूटर और वाईफाई सहित अन्य सुविधाओं से लैस हो चुकी मॉडल लाइब्रेरी में एक साथ 136 युवा बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें 125 छात्र किताबें पढ़ सकते हैं। जबकि 11 छात्र कंप्यूटर से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। यहां आने वाले हर युवा का लक्ष्य निर्धारित है। उसी के अनुसार, वह पढ़ाई कर रहा है। यहां आने वाले युवाओं का कहना है कि किताबें तो मिल ही रही हैं, यहां पढ़ाई का माहौल भी है। केवल पढ़ाई पर ही ध्यान रहता है।
लाइब्रेरी में हैं इतनी किताबें
राजकीय पुस्तकालय के लाइब्रेरी में मौजूदा समय में 10500 किताबें हैं। इसमें नौ हजार किताबें ऑनलाइन हैं। जबकि 1500 किताबें प्रतियोगी परीक्षा के अलावा धर्मग्रंथ, इतिहास और हर माह आने वाले समसामयिकी की पुस्तकें आती रहती हैं। जिससे पढ़ाई करने में सहूलियत मिले। लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 500 रुपया एक वर्ष का रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रति छात्र निर्धारित है। वही छात्र अगली बार रजिस्ट्रेशन कराएगा, तो उसकी वार्षिक फीस 300 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन
यहां पढ़ाई करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। चाहें तो किताब लेकर पढ़ें या फिर ऑनलाइन पढ़ाई करें। कंप्यूटर की सुविधा के साथ ही वाईफाई नेटवर्क से डिजिटल प्लेटफार्म पर भी प्रतियोगी परीक्षा की जानकारी मिल रही है।
-अवंतिका मिश्रा, छात्रा
लाइब्रेरी अच्छी है, यहां पर प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी किताबें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यहां पर पढ़ाई करने का उचित माहौल है। प्रतियोगी परीक्षा देकर अच्छे पद पर चयनित होना हमारा लक्ष्य है। उसके लिए कड़ी मेहनत कर कर रहा हूं।
-आशुतोष, छात्र
लाइब्रेरी में पढ़ने का अलग ही माहौल है। यहां किताबें मिलने के साथ यह भी बताया जाता है कि ऑनलाइन प्लेटफार्म कौन हैं, जहां हमें सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
प्रतिमा चौरसिया, छात्रा
यहां आकर पढ़ई करने में मन एकाग्र रहता है। साथ ही कई लोगों का साथ रहता है। लगभग सभी का लक्ष्य एक है। इसलिए पढ़ाई करने में अच्छा लगता है। एक साथ कई घंटे तक पढ़ते हैं, जिससे लक्ष्य हासिल कर सकें।
शिवम पांडेय, छात्र
लाइब्रेरी में मौजूदा समय 10500 पुस्तकें हैं। इनमें 9000 पुस्तकें ऑनलाइन हो गई हैं। जल्द ही अन्य पुस्तकें और भी लाइब्रेरी को मिल जाएगी। यहां कंप्यूटर और निशुल्क वाईफाई की भी सुविधा है। जबकि लाइब्रेरी में एक साथ 136 छात्र बैठ कर पढ़ सकते हैं।
- भारद्वाज शुक्ल, प्रभारी राजकीय पुस्तकालय