{"_id":"6a59499f0b343383c90484aa","slug":"when-the-dilapidated-road-was-not-repaired-villagers-planted-paddy-on-it-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-161360-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीणों ने कर दी धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीणों ने कर दी धान की रोपाई
Fri, 17 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम तेलियाडीह के टोला चेतरा में सड़क पर धान की रोपई करते ग्रा
भवानीगज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के तेलियाडीह ग्राम पंचायत के टोला चेतरा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर विरोध जताया है। उन्होंने सड़क पर ही धान की रोपाई करते हुए प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की। उनका कहना था कि सड़क नहीं बनी तो वोट वह आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि चेतरा गांव का यह मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर पड़ा है। इसी रास्ते से गांव के लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और तहसील मुख्यालय तक आते-जाते हैं लेकिन सड़क पूरी तरह गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
स्कूली बच्चों को रोजाना कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। जबकि बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।
कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मुख्य संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत और निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। इस दौरान नबी हुसैन, जगदंबा प्रसाद, रामविलास मौर्य, पवन, मनोज, डब्लू, पप्पू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।