{"_id":"58e526a24f1c1b084a5b4386","slug":"wheat-harvest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से राख हुई गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से राख हुई गेहूं की फसल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
ग्राम कोड़रा में गेहूं के खेत में लगी आग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को लगी आग से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। सदर थाना क्षेत्र के कोडऱा ग्रांट में जहां दो बीघा फसल नष्ट हुई, वहीं मोहाना के हरदासपुर में तीन बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गई, जबकि बांसी के दो गांवों में दस बीघा फसल जली। डुमरियागंज के खानतारा गांव में आग ने रिहाइशी मकान जला डाला, जिससे नकदी समेत पच्चीस हजार के सामान नष्ट हो गए। सदर थाना के कोडऱा ग्रांट में बुधवार को करीब 11 बजे गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास वीरेंद्र के खेत में आग लग गई। तेज हवा के प्रभाव से भड़की आग ने आस-पास के अन्य किसानों के खेतों की ओर रूख कर लिया।
सूचना पर यूपी-100 पीआरवी-1499 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यहां करीब दो बीघा फसल जली। ग्रामीणों के मुताबिक पड़ोस में बच्चों ने ठंडल जलाए थे, इसके चलते ही आग लग गई। उधर, मोहाना थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में धनई के खेत में दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के मुताबिक किसी राहगीर ने जलता हुआ सिगरेट खेत में फेंक दिया था, जिससे आग लगी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।