फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   well behave to people : rangarao

लोगों से अच्छा व्यवहार करें पुलिस व एसएसबी : रंगाराव

Thu, 08 Sep 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
well behave to people : rangarao
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक करते राजस्व परिषद सदस्य - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
लोगों से अच्छा व्यवहार करें पुलिस व एसएसबी : रंगाराव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं से पुलिस अच्छा व्यवहार करे और समय से उनकी समस्याओं का निस्तारण कराए। एसएसबी के संबंध में भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि एसएसबी के लोग नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। एसएसबी को आम लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। ये बातें शासन की तरफ से नामित नोडल अधिकारी व राजस्व परिषद सदस्य (न्यायिक) एसवीएस रंगाराव ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहीं।
एसवीएस रंगाराव को मई से जुलाई तक प्रदेश सरकार के मंत्री समूह की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक बिंदु पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि सभी निराश्रित गोवंश के लिए अस्थाई गोशाला में हरा चारा, भूसा, पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फाल्ट का शीघ्र ही निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों पर रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। प्रधानमंत्री निशुल्क अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से वितरण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। बैठक में टीकाकरण, अभ्युदय योजना, छात्रवृत्ति, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नीति आयोग, आईजीआरएस आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, प्राचार्य, मेडिकल कालेज डॉ. एके झा, डीडीओ शेषमणि सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय व जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed