{"_id":"65132d4fb8603efad2061d44","slug":"welcome-of-research-student-in-buddha-vidyapeeth-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1001-318203-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बुद्ध विद्यापीठ में शोध छात्र का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बुद्ध विद्यापीठ में शोध छात्र का स्वागत
Wed, 27 Sep 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में शोध केंद्र के संस्कृत विभाग में शिशिर कुमार मिश्रा का महाविद्यालय में प्रवेश हुआ। उनका स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिशिर मिश्रा का शोध विषय महाभारत में पाप-पुण्य, शुभ-अशुभ कर्मों का विवेचनात्मक अनुशीलन है। शिशिर मिश्रा की स्नातक की शिक्षा बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय से ही 2009 में पूर्ण हुई है। इस दौरान प्रो. भारत भूषण द्विवेदी, डॉ. रत्नाकर पांडेय, गिरजेश चंद्र मिश्रा, ऋषि कुमार मिश्रा, करुणा सागर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन