{"_id":"69fcdfc7e07e82710809cdb5","slug":"wedding-season-increased-the-price-a-bundle-of-10-rupees-is-being-sold-for-1460-rupees-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157796-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सहालग ने बढ़ाया भाव, 10 रुपयेे की गड्डी बिक रही 1460 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सहालग ने बढ़ाया भाव, 10 रुपयेे की गड्डी बिक रही 1460 में
Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सहालग के सीजन में बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शादियों की शहनाई के बीच बैंकों में नए नोटों की गड्डी की मांग बढ़ गई है, लेकिन बैंक अधिकारी नए नोट उपलब्ध न होने का बहाना लेकर ग्राहकों को टरका रहे हैं।
वहीं, बाजार में नोटों की माला, पूजा सामग्री और फूल बेचने वालों की दुकानों पर नए नोट पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। शादी-विवाह कार्यक्रमों के लिए लोगों को मजबूरन अधिक कीमत चुकाकर नए नोट लेने पड़ रहे हैं।
इस वक्त बैंकों से छोटे नोटों की गड्डियां गायब हैं। बाजार में 10, 20 और 50 रुपये के नए नोट मनमाने दाम पर बेचे जा रहे हैं। शहर के इंद्रा नगर निवासी रमन जी बताते हैं कि 10 के नोट की गड्डी 1400 रुपये में एक व्यक्ति ने दिलाई है। 20 रुपये के नोट की गड्डी 2250 और 50 के नोट की गड्डी 5300 रुपये में मिली।
विज्ञापन
दुर्गेश बताते हैं कि शादी के मौसम में नेग देने व जश्न में नोट लुटाने की वजह से लोग छोटे नोटों को प्राथमिकता देते हैं। अपनी खास महक और कड़कड़ाहट की वजह से भी कड़क नोट पाकर मेहमान खुश हो जाते हैं, इसीलिए शादी विवाह में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की खासी मांग रहती है।
10 के कड़क नोट के लिए खर्च कीजिए 14 रुपये : पड़ताल में पता चला कि 10 रुपये का नोट 14 रुपये का हो गया है। शहर में कटे फटे नोट की दुकान चलाने वाले 1400 रुपये में 10 के नोट की गड्डी, 20 रुपये की गड्डी 5250 और 50 रुपये की गड्डी पर 300 रुपये वसूल रहे हैं, जबकि आरबीआई का सख्त निर्देश है कि कोई भी मुद्रा उसके तय मूल्य से ज्यादा पर खरीदी बेची नहीं जा सकती।
नोटों की माला भी डेढ़ गुनी तक महंगी : नोटों के अलावा दूल्हे को पहनाने वाली नोटों की माला भी महंगी हो चली है। दुकानदार मोहित ने बताया कि 10 रुपये के 10 नोटों की माला 180 रुपये में, 20 रुपये की 25 नोटों की माला 700 और 50 रुपये की 20 नोटों की माला 1200 रुपये में मिल रही है। कहा कि बैंक में कड़क नोट नहीं मिलते। कटे फटे नोट बदलने वाले दुकानदारों से ही नोट खरीदने पड़ते हैं।