फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather changed due to drizzle

Siddharthnagar News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, दो दिन और हो सकती बारिश

Sat, 18 Mar 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to drizzle
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को बर्डपुर, मिश्रौलिया सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके साथ सुबह से शाम तक बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट होने से मौसम बदल गया। गर्मी कम होने से लोगों को राहत मिली, लेकिन बारिश से फसलों को नुकसान की चिंता बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के रिकॉर्ड में शुक्रवार को बारिश दर्ज नहीं हुई, लेकिन बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश अधिक हुई तो फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इस कारण दलहनी और तिलहनी फसलों को काटकर सुरक्षित करने की कोशिश में भी हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच शाम को ठंडी हवाएं चली तो मौसम सुहाना हो गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी के अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की आशंका है। इसके बाद 20 मार्च को भी दूसरे पश्चिमी विक्षोभ से फिर बारिश की आशंका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डा.मार्कंडेय सिंह ने बताया कि किसानों को चाहिए कि वे दलहनी व तिलहनी फसलों को बारिश से पूर्व काटकर खलिहान में रख दें, भले ही वह थोड़ी हरी हो। खेत में खड़ी मटर व सरसों की फसलों पर बारिश का पानी पड़ने व बाद में धूप होने पर फलियां फट जाती हैं, जिससे दाना खेतों में छिटक जाता है। गेहूं की बालियों के दाने अभी भर रहे हैं। ऐसे में बारिश होने फर गेहूं के दाने हल्के हो जाएगे और उपज कम होगी। अधिक बारिश हुई तो फसल गिर जाएगी, ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed