फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water Tank Tala

अब वाटर टैंकों की सीढ़ियों पर लगेंगे ताले

Wed, 11 Nov 2020 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Water Tank Tala
अब वाटर टैंकों की सीढ़ियों पर लगेंगे ताले
विज्ञापन

अनुपयोगी पानी की टंकियों को तोड़ने का भी आदेश
टैंक पर चढ़कर प्रदर्शन करने से रोकने के लिए उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विभिन्न कारणों के लिए विरोध-प्रदर्शन करने वाले अब पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। दरअसल यूपी सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए सभी वाटर टैंकों की सीढ़ियों पर ताला लगाने का आदेश जारी की है। इसके साथ ही यूपी सरकार ने अनुपयोगी पानी की टंकियों को तोड़ने का भी आदेश दिया है। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी जिलों के डीएम, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी को एक पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया कि अक्सर लोग पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध-प्रदर्शन करते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। इसलिए सभी पानी की टंकियों की सीढ़ी और परिसर में ताला लगा दिया जाए, जिससे कोई ऐसा कर न सके। इस बाबत डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश का अनुपालन करने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों, निकाय क्षेत्रों के अधिशासी अधिकारियों समेत कार्यदायी संस्थाओं के प्रबंधकों, विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed