{"_id":"6ae4df6c4f8517196109e63d","slug":"siddharthnagar-news-a-grand-hanuman-temple-will-be-built-on-the-india-nepal-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1021-167386-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर बनेगा भव्य हनुमान मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर बनेगा भव्य हनुमान मंदिर
Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोटिया बाजार में प्रस्तावित भव्य हनुमान मंदिर के निर्माण की तैयारियां शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
पुरानी धर्मशाला के स्थान पर बनने वाले मंदिर को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे पंचगुलाम कमलापुरी ने धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन किया। पंडित वीरेंद्र जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
स्थानीय लोगों ने मंदिर निर्माण की शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। ा