{"_id":"6ae4df3d9f1e7f0ea40292f8","slug":"siddharthnagar-news-due-to-heavy-burden-of-students-the-center-was-sent-somewhere-far-away-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167392-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यार्थियों का अधिक बोझ तो कहीं दूर भेज दिया सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यार्थियों का अधिक बोझ तो कहीं दूर भेज दिया सेंटर
Fri, 30 Oct 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जिले में प्रस्तावित 102 परीक्षा केंद्रों की सूची पर 89 आपत्तियां आई हैं। इनमें सबसे अधिक 45 विद्यालयों ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
वहीं, 28 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने और 15 ने क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन पर आपत्ति जताई है। अब जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आपत्तियों के निस्तारण की रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को भेजने की प्रक्रिया में जुटा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 26 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी की थी। इसके लिए जिले के 200 से अधिक विद्यालयों ने आवेदन किया था। सूची में 102 विद्यालयों को प्रस्तावित परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
सूची जारी होने के बाद विद्यालयों को केंद्र आवंटन, दूरी और अन्य मानकों से जुड़ी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। निर्धारित समयसीमा में कुल 89 आपत्तियां प्राप्त हुईं।
आपत्तियों में 45 विद्यालयों ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। वहीं, 28 विद्यालयों ने आवंटित केंद्र की दूरी अधिक होने की शिकायत करते हुए इसमें बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि अधिक दूरी होने से परीक्षार्थियों को परेशानी होगी।
इसके अलावा 15 विद्यालयों ने क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के आवंटन पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि निर्धारित क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने पर परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वहीं, एक राजकीय विद्यालय ने केंद्र नहीं बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से सभी आपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे परिषद के पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।