{"_id":"66f99cdd7ef7d08b6404e8ab","slug":"water-rises-on-dhebarua-itwa-highway-near-bigua-drain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124910-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिगौआ नाले के पास ढेबरूआ-इटवा हाईवे पर चढ़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिगौआ नाले के पास ढेबरूआ-इटवा हाईवे पर चढ़ा पानी
Mon, 30 Sep 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ क्षेत्र के तुलसियापुर-कठेला, भुतहिया-भुतहवा के बीच और तिरछहवा में सड़क पर बह रहा है बाढ़ का पानी
-पिछले साल बाढ़ के पानी में रिक्शा सहित बह गए थे चार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर /ढेबरुआ। बढ़नी क्षेत्र के इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर बिगौआ नाले के पास बन रहे पुल के पास सड़क पर पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर लोग पार कर रहे हैं। इसी प्रकार बाढ़ ने तुलसियापुर-कठेला मार्ग को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस मार्ग पर भुतहिया-भुतहवा के बीच और तिरछहवा में पानी बह रहा है। हालांकि इस सुरक्षा के मद्दनेजर पुलिस यहां पर तैनात नजर आई।
लगतार बारिश के बाद बिगौआ नाले के पास ढेबरूआ से इटवा राष्ट्रीय राजमार्ग बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इससे आवागमन पर असर देखने को मिला। लोग पानी के मझधार में लोग जान जोखिम में डाल कर रास्ता तय कर रहे थे। लेकिन खतरा बना हुआ है, फिलहाल प्रशासन ने बड़ी गाड़ियां बंद कर दी है। लेकिन छोटी गाड़ियां, मोटरसाइकिल, साइकिल और पैदल मार्ग से लोग पानी के बीच में जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं। इसी मार्ग पर गत 11 अक्टूबर 2022 में रिक्शाचालक अपनी पत्नी व दो पुत्रियों के साथ बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बह गया था। बता दें कि इस सड़क पर पुलिया निर्माण का कार्य पिछले कई सालों से चल रहा है। लेकिन ठेकेदार के लापरवाही के कारण कार्य आधा अधूरा है, और जो विकल्प के रूप में रास्ता दिया गया है वह कच्चा है। इससे जैसे ही बाढ़ का पानी बढ़ता है, सड़क पर पानी आ जाता है।
तुलियापुर प्रतिनिधि के अनुसार बाढ़ ने तुलसियापुर-कठेला मार्ग को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस मार्ग पर भुतहिया-भुतहवा के बीच और तिरछहवा में पानी बह रहा है। इसके अलावा ढ़ेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर बिगौवा नाले के पास बन रहे पुलिया के अधूरा होने से बनाए गए बाईपास पर पानी चढ़ने से आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस की निगरानी में छोटे वाहन, बाइक व पैदल लोग आवागमन कर रहे हैं। इसी तरह गनेशपुर-कोटिया मार्ग पर भी आधा दर्जन जगहों पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। इसके अलावा कचरिहवा, पन्नापुर, तमकुहवा, नकोलडीह, चिरगहना, रेड़वरिया जाने वाले मार्ग पर पानी भरा हुआ है।