फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water logging in Ayurvedic hospital

Siddharthnagar News: आयुर्वेदिक अस्पताल में हो रहा जलभराव

Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Water logging in Ayurvedic hospital
सिद्धार्थनगर। शहर के पुरानी नौगढ़ में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन में हर समय जलभराव की समस्या रहती है। बगल में स्थित पानी की टंकी का पंपसेट चलाकर छोड़ देने से आवेरफ्लो होने पर नाली के रास्ते चिकित्सालय भवन में जलभराव हो जाता है। इससे चिकित्सालय भवन के सभी कक्षों में पानी भरने से दवाईयां भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश अग्रहरी का कहना है कि पानी टंकी भरने से ओवरफ्लो से आए दिन अस्पताल भवन में जलभराव हो जाता है। जिससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में ईओ नगर पालिका विंध्याचल का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed