फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water in Budhi Rapti started rising again...people in panic

Siddharthnagar News: फिर बढ़ने लगा बूढ़ी राप्ती में पानी...दहशत में लोग

Mon, 15 Jul 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Water in Budhi Rapti started rising again...people in panic
परसोहन-मूसा बांध पर पटवरिया क्षेत्र के लोगों में डर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। नेपाल के पहाड़ी पानी व इटवा तहसील के क्षेत्र में रुक रुककर हो रही मूसलधार बारिश से बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर रविवार सुबह से फिर बढ़ने लगा। लगातार घट बढ़ रहे जलस्तर से दलपतपुर-परसोहन एवं परसोहन, मूसा बांध के समीप बसे गांवों के लोग दहशत में है।

पटवरिया के पास बंधे के नीचे बने नाले में लगे रेगुलेटर का फाटक पहले से टूटा होने से बूढ़ी राप्ती का पानी शनिवार शाम से बांध के दक्षिण बसे देवीपुर व सिकरा बुजुर्ग गांव के सिवान में पहुंच गया और धान की फसल डूब गई। फिलहाल रेगुलेटर के फाटक को अभी सही नहीं किया गया है।
विज्ञापन

देवीपुर व सिकरा बुजुर्ग गांव के ग्रामीण विश्वनाथ, बृजेश, शिवपूजन, छेदी, कन्हैया, संतोष सिंह व राजेंद्र आदि ने कहा कि बरसात से पूर्व बांध में लगे रेगुलेटर के फाटक को अगर सही कर दिया गया होता तो फसले डूबने से बच जाती। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed