फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water entered the houses due to mud in front of the culvert, the administration got it opened

Siddharthnagar News: पुलिया के आगे मिट्टी पट जाने से घरों में घुस पानी, प्रशासन ने खुलवाया

Mon, 08 Jul 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Water entered the houses due to mud in front of the culvert, the administration got it opened

विज्ञापन



- बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा डीह गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहाडीह में सड़क पर बनी पुलिया के आगे मिट्टी पट जाने से पानी का बहाव रुक गया है। पानी का बहाव रुकने से लगातार हो रही बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। रविवार को प्रशासन ने पुलिया के आगे जमा मिट्टी को हटवा दिया।

क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग से निकलकर बांसी-पनघटिया बांध स्थित भूतनाथ घाट को जाने वाली लिंक रोड़ पर गोनहा डीह गांव के दक्षिण तरफ सड़क पर बनी पुलिया के आगे गांव के मुनिलाल द्वारा मिट्टी पाट दी गई थी जिससे पुलिया के पश्चिम तरफ लगातार बारिश होने से जलभराव होकर पानी लोगों के घरों में घुसने लगा था। लोगों के कई बार कहने पर भी मुनिलाल के परिजन पुलिया न खोलने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना फोन करके बांसी कोतवाली में दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामपाल ने ग्राम प्रधान राजदेव की उपस्थिति में लोगों को समझा बुझाकर पुलिया के आगे पटी मिट्टी को हटवा दिया। इससे जलभराव धीरे-धीरे कम होने लगा और ग्रामीणों ने राहतभरी सांस ली। इस दौरान गुड्डू, सुमिरन, मीना देवी, विश्वनाथ, जगन, सरवन, मन्नान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed