{"_id":"6ae23b77e9fbd08c60093b27","slug":"warning-of-thunderstorm-and-rain-in-the-district-today-and-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167251-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिले में आज और कल आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिले में आज और कल आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में 29 और 30 अक्तूबर को आंधी-बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव से तराई क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने की आशंका है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा नदियों, नालों, तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल के लुंबिनी प्रांत में भी 30 और 31 अक्तूबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
प्रांत सरकार के आंतरिक मामले, कानून एवं परिवहन मंत्रालय के अनुसार, रुकुम पूर्व, रोल्पा, प्यूठान, अर्घाखांची, पाल्पा, कपिलवस्तु और नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पश्चिम) जिले प्रभावित हो सकते हैं। नेपाल मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन के हवाले से मंत्रालय ने बृहस्पतिवार रात से मौसम प्रणाली का प्रभाव शुरू होने की आशंका जताई है।
किसानों को फसल बचाने की सलाह : प्रशासन ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए फसल सुरक्षित रखने के उपाय करने की सलाह दी है। नेपाल के प्रभावित जिलों में किसानों से धान की कटाई पूरी करने और कटी फसल को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। वहीं, नदी किनारे रहने वालों को जलस्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया है। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।