फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Warning of action against laxity in TB campaign

Siddharthnagar News: टीबी अभियान में शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी

Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Warning of action against laxity in TB campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएन यादव ने शासन द्वारा चलाए जा रहे सौ दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि टीबी खोजी अभियान में शिथिलता में किसी भी स्तर पर कमी मिलने पर संबंधित को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी आप सभी को निर्देशित किया जाता रहा है कि इस अभियान में स्क्रीनिंग, बलगम जांच, एक्स-रे व इनरोलमेंट में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। बीएचएसएनडी पर आप सभी समस्त लाजेस्टिक, वैक्सीन व लाभार्थी लिस्ट के साथ समय से उपस्थित हो और साथ ही यूं-विन व ई-कवच पोर्टल पर इसे लाॅगिंग भी करें।
विज्ञापन

प्रतिरक्षण के बाद सभी लाभार्थियों की फीडिंग भी तत्काल उसी दिन सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करके उनकी जांच अवश्य करें। उच्च जोखिम वाली महिलाओं को पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सीएचसी पर अवश्य लाएं और उनकी जांच कराएं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को उच्चीकृत प्रसव इकाइयों पर प्रसव कराने हेतु जागरूक करें। आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया में सुधार लाये और शत-प्रतिशत बनवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed