{"_id":"6a61125c1d3cbf7c9f011447","slug":"warning-boards-installed-at-accident-prone-locations-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161667-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुर्घटना बहुल स्थलों पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड, 51 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुर्घटना बहुल स्थलों पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड, 51 वाहनों का चालान
Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने बुधवार को जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) योजना के तहत जिले के दुर्घटना बहुल स्थलों पर आठ चेतावनी साइन बोर्ड स्थापित किए। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहनों का 89 हजार रुपये का चालान भी किया गया।
यातायात पुलिस और संबंधित थानों की सीसी टीम ने थाना बांसी क्षेत्र में तीन, शिवनगर डिड़ई क्षेत्र में तीन और खेसरहा क्षेत्र में दो चेतावनी साइन बोर्ड लगाए। अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर दुर्घटना बहुल क्षेत्र, कृपया सुरक्षित चलें जैसे संदेश प्रदर्शित कर वाहन चालकों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते हुए प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिक को भारत सरकार की ओर से 25 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है।
यातायात पुलिस ने अवयस्कों द्वारा वाहन चलाने, तेज गति, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाजी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और नशे की हालत में वाहन चलाने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 51 वाहनों का कुल 89 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही पंफलेट वितरित कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।