{"_id":"698e33f34793e42cc10064af","slug":"wanted-for-raping-a-minor-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153378-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार
Fri, 13 Feb 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले के वांछित को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ 9 फरवरी सोमवार को गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में बुधवार को किशोरी के परिजन ने थाने में तहरीर दी थी। बुधवार को ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर में पुलिस ने आरोपी को पेड़ारी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने दी है।
विज्ञापन