फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wall of drain under construction collapsed, allegation of ignoring standards

Siddharthnagar News: निर्माणाधीन नाली की दीवार ढही, मानकों की अनदेखी का आरोप

Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wall of drain under construction collapsed, allegation of ignoring standards
-इटवा नगर पंचायत के बांसी मार्ग का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। नगर पंचायत के बांसी मार्ग के किनारे निर्माणाधीन नाली की दीवार ढह गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण में मानक की अनदेखी कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
बांसी मार्ग पर एक करोड़ 30 लाख की राशि से छह सौ मीटर नाली के निर्माण के लिए पिछले वर्ष ही निविदा निकाली गई थी। तीन माह के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाना था। बावजूद इसके नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। आरोप है कि कार्यदायी संस्था धीमी गति से काम करने के साथ मानकों की भी अनदेखी कर रही है। इसके चलते दीवार ढह गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने कहा कि नाली निर्माण के नाम पर कस्बे में मजाक हो रहा है। कहीं सड़क से सटा कर तो कहीं दो-तीन मीटर दूर से नाली की दीवार उठाई जा रही है। मोरंग की जगह बालू का प्रयोग किया जा रहा है और मानक के अनुसार सीमेंट का प्रयोग भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ संदीप कुमार ने कहा कि वह स्वयं निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप ही कराया जाएगा। वहीं अवर अभियंता आशीष सिंह ने बताया कि नाली निर्माण को जेसीबी से तोड़ कर दोबारा निर्माण करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed