फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   wall broken

Siddharthnagar News: दबंगों ने नवनिर्मित घर को ढहाने की कोशिश की

Mon, 09 Oct 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
wall broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में रविवार को दबंगों ने पड़ोसी का घर गिराने के उद्देश्य से पहुंचकर दीवार तोडऩे के साथ जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले जाकर कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के पाला गांव निवासी संजय सोनी पूर्व में जमीन लेकर कस्बे में घर बनवाकर सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। वह अपने घर की बाहरी दीवार पर रविवार को प्लास्टर करा रहे थे। इस दौरान पड़ोसी दिलीप सोनी ग्राम पिपरा मिश्र कोतवाली बांसी अपने सहयोगियों के साथ दिन में 12 बजे संजय के घर पहुंचकर हथौड़े से घर गिराने लगे। जब संजय सोनी ने मना किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पूरे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले गई। इस संबंध में एसओ मीरा चौहान ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed