फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voting today, there will be strong security arrangements

मतदान आज, रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Voting today, there will be strong security arrangements
मतदान आज, रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होगा क्षेत्र पंचायत सदस्य डालेंगे वोट
100 मीटर की परिधि में केवल मतदाता और प्रत्याशी को जाने की मिलेगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के समय हुए बवाल और विवाद के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले मतदान को देखते हुए ब्लॉकों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जिले के सभी 10 ब्लॉक छावनी में तब्दील रहेंगे। 100 मीटर के दायरे में उम्मीदवार और मतदाता ही जा पाएंगे। इसमें सीओ और सभी थानाध्यक्ष सुरक्षा का जायजा लेते रहेंगे।
जिले के 10 ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए वोटिंग होगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए ब्लॉकों और इर्द-गिर्द सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। एएसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए जनपद के कुल 10 विकास खंडों में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके दृष्टिगत रखते हुए समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर सुदृढ़ बैरिकेडिंग कराई गई है। मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में केवल उम्मीदवार, मतदाताओं और अन्य ऐसे व्यक्ति जिन्हें निर्वाचन अधिकारी मतदान में अपनी सहायता के प्रयोजन के लिए समय-समय पर आने जाने की आवश्यकता के अतिरिक्त अन्य कोई प्रवेश नहीं करेगा। अगर कोई प्रवेश करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्र पर मोबाइल अस्त्र शस्त्र, पेन अथवा कोई ज्वलनशील पदार्थ ले जाना अनुमन्य नहीं होगा। मतदान केंद्र के प्रवेश द्वारा पर ही चेकिंग, सघन तलाशी ली जाएगी। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। भारी वाहनों का आवागमन इटवा कस्बे में नहीं होगा बल्कि यह वाहन ढेबरुआ से डायवर्ट कर शोहरतगढ़-सनई चौराहा से होकर जाएंगे। इसी प्रकार डुमरियागंज से इटवा की तरफ जाने वाले भारी वाहन डुमरियागंज से डायवर्ट होकर मिठवल बांसी होते जाएंगे। मतदान व मतगणना को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए इटवा ब्लॉक पर एक क्षेत्राधिकारी, सात थाना प्रभारी, 25 एसआई, 200 आरक्षी, मुख्य आरक्षी व 15 महिला आरक्षी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सभी विकास खंडों पर दो-दो थाना प्रभारी निरीक्षक 10 उपनिरीक्षक, 45 आरक्षी, मुख्य आरक्षी और पांच महिला आरक्षी लगाई गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में छह क्षेत्राधिकारी, 26 थाना प्रभारी, 108 उप निरीक्षक, 575 आरक्षी, मुख्य आरक्षी व 60 महिला आरक्षी ड्यूटी में लगाई गई हैं। सभी तहसील मुख्यालयों पर कर क्यूआरटी लगाई गई हैं। पर्याप्त संख्या में पीएसी लगाई गई है। यूपी-112 के वाहनों को भी मतदान केंद्रों के आसपास तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed