{"_id":"67af83d904aae2cab90a47fc","slug":"voters-living-outside-come-to-vote-in-by-elections-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132348-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उप चुनाव में वोट डालने पहुंचें बाहर रह रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उप चुनाव में वोट डालने पहुंचें बाहर रह रहे मतदाता
विज्ञापन
-डुमरियागंज ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम जमौती-जामौता में होना है ग्राम प्रधान का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमौती-जामौता में 19 फरवरी को मतदान होना है। बताते चलें कि लगभग चार माह पूर्व प्रधान जलील अहमद का निधन हो गया था।
फरवरी में अधिसूचना जारी करके चुनाव करवाने की घोषणा कर दी गई है। चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। एक निवर्तमान प्रधान बेचन तो दूसरे इमरान मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी अपना दमखम लगा रहे है। जनता के बीच जनसंपर्क कर अपनी बात रख रहे हैं। प्रत्याशी अपने वोटर को मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पूना, नासिक आदि जगहों से बुलाने में लगे हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में बाहर से आने वाले वोटर ही निर्णायक साबित होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हम सब इस बार विकास करने वाले प्रत्याशी को अपने मत देंगे।