Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Prayers for prosperity and well-being offered by making an arghya

Siddharthnagar News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

Sun, 15 Nov 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Prayers for prosperity and well-being offered by making an arghya
- जमुआर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली
विज्ञापन

- रंगीन रोशनी से जगमगाया घाट, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल
- लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व पर रविवार शाम शहर के जमुआर घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सिर पर पूजन सामग्री से भरे डाले लेकर पहुंचीं व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। रंगीन रोशनी से सजे घाट पर छठ गीतों और भक्ति संगीत से माहौल भक्तिमय बना रहा। व्रतियों ने संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर बाद से ही जमुआर घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम तीन बजे तक बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और उनके परिजन घाट पर पहुंच गए। कई परिवार बैंड-बाजे के साथ छठ घाट आए। महिलाएं गन्ना, नारियल, केला, सेब, पपीता और अनार सहित विभिन्न पूजन सामग्री से सजे डाले लेकर नंगे पांव घाट पहुंचीं। वहां अपनी वेदियों की सफाई कर पूजन सामग्री सजाई। इसके बाद छठी मइया की पूजा-अर्चना कर भगवान भास्कर के अस्त होने की प्रतीक्षा करने लगीं।
विज्ञापन

सूर्यास्त के समय व्रती महिलाएं पूजन सामग्री लेकर पानी में खड़ी हुईं और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पुराने पुल से पुष्पवर्षा भी की गई। छठी मइया के पारंपरिक गीतों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं अपना व्रत पूरा करेंगी। शहर के अलावा बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ और इटवा सहित जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में भी छठ पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। घाटों पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल और कैमरों से निगरानी की व्यवस्था रही। इस दौरान विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सभासद फतेहबहादुर सिंह, धनंजय सहाय और बबलू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ गीतों पर भक्ति से सराबोर रहे लोग
छठ महापर्व पर जमुआर घाट पर लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लोकगीत गायक रूपेश मिश्र, मुस्कान दुबे और अर्पिता उपाध्याय ने छठ के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति देर शाम तक चलती रही। कलाकारों के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस बार सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर रुके रहे और छठी मइया की महिमा से जुड़े गीतों का आनंद लिया।


आकर्षक सजावट के साथ सुरक्षा के रहे इंतजाम
जमुआर घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाट की दीवारों पर भगवान शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र बनाए गए थे, जो रोशनी में आकर्षक लग रहे थे। पूरे घाट और पुल को रंगीन लाइटों से सजाया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव अपनी टीम के साथ तैयारियों में जुटे रहे। सुरक्षा के लिए घाट पर अस्थायी पुलिस बूथ बनाया गया था। इसके अलावा जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed