फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vomiting-diarrhea outbreak, 24 patients enrolled in 12 hours

उल्टी-दस्त का प्रकोप, 12 घंटे में 24 मरीज भर्ती

Sat, 27 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
 Vomiting-diarrhea outbreak, 24 patients enrolled in 12 hours
केजीएमयू में हार्ट सर्जरी के बाद मरीज और डॉक्टरों की टीम - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। बाढ़ के बाद तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से संक्रामक बीमारी तेजी से पांव पसारने लगी है। उल्टी-दस्त, बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। आलम यह है कि शनिवार को 12 घंटे के अंदर जिला अस्पताल में इन रोगों से पीड़ित 24 मरीज भर्ती हुए। ज्यादातर मरीज उन क्षेत्रों के हैं, जहां पिछले माह बाढ़ का असर था। सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ के बाद उमस भरी गर्मी लोगों के लिए अब परेशानी का कारण बन गई है। बाढ़ के बाद तेज धूप निकलने व उमस भरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारी का रूप धारण कर लिया है। इसमें सबसे अधिक उल्टी-दस्त व बुखार का प्रकोप तेजी से फैला है। शनिवार को 12 घंटे में जिला अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हुए। इसमें बांसी के नगवा निवासी 6 वर्षीय राजू, लोटन सपही निवासी लाल सिंह निषाद, संदीप, दिनेश, ममता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ज्यादातर मरीज प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर होकर जिला अस्पताल में आ रहे हैं। भर्ती होने वाले अधिकतर मरीज उन्हीं क्षेत्रों से थे, जहां पिछले दिनों बाढ़ आई थी। बाढ़ के बाद उमसभरी गर्मी से बीमारी तेजी से फैल रहा है, अगर सही समय से उपचार नहीं किया गया तो समस्या और बढ़ सकती है। मरीजों के साथ आए उनके तीमारदारों का कहना था कि अभी तक न तो प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा दी जा रही है और न ही मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया गया है। इससे बीमारी से तेजी फैल रही है। जिम्मेदार समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed